श्रावस्ती, अक्टूबर 12 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन व सशक्तीकरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6 का सोमवार को शुभारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुलिस लाइन भिनगा से हरी झण्डी दिखाकर महिला पुलिसकर्मियों, विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों एवं छात्राओं की सहभागिता से जागरूकता पैदल मार्च को रवाना किया गया। इसके माध्यम से महिला सुरक्षा, नारी सम्मान एवं महिला सशक्तीकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: पैदल मार्च निकालकर महिला स...