श्रावस्ती, सितम्बर 12 -- Shravasti News: गिरंटबाजार,संवाददाता। विकास क्षेत्र जमुनहा ग्राम पंचायत मनवरियादीवान में इन दिनों नाली की साफ सफाई न होने से घरों के सामने गंदा पानी भरा हुआ है। जिसके चलते गंदगी और मच्छरों के काटने से संक्रामक बीमारियों का भय सताने लगा है। ग्रामीणों की मानें तो लगातार सफाई कराने के लिए जिम्मेदारों को अवगत कराया जा रहा फिर भी नाली की साफ सफाई नहीं कराई जा रही है। नालियों के साफ न होने से जहां एक तरफ घर के सामने पानी भरा हुआ है वहीं दूसरी तरफ वहीं नाली का गंदा पानी सड़क पर पहुंच रहा है। इन दिनों लोगों का निकलना गंदे पानी के बीच दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने नाली की साफ सफाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...