Shravasti News: नहीं हुई मौत के कारण की पुष्टि, बिसरा सुरक्षित किया गया
श्रावस्ती, जुलाई 28 -- Shravasti News: इकौना,संवाददाता। इकौना थाना क्षेत्र के कैसियर पुरवा पूरे दीननामगढ़ गांव में महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम में नही पता चल सका। इसलिए बिसरा को सुरक्षित किया गया है। जिसकी जांच के बाद स्पष्ट होगा। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कैसियरपुरवा निवासी संगीता देवी 42 वर्ष पत्नी शिवपाल उर्फ पप्पू यादव 25 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे लोटा, पानी और टॉर्च लेकर घर से खेत जाने के लिए निकली थीं। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश किए जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार सुबह घर के समीप धान की नर्सरी में उनका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर इकौना प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.