श्रावस्ती, अक्टूबर 12 -- Shravasti News: श्रावस्ती। सिरसिया विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकुरभुकवा के पूर्व छात्र श्यामू आर्य ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सम्भारपुरवा भिनगा में कक्षा नौ में चयनित हुआ है। सोमवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक द्विजेदु प्रकाश त्रिपाठी ने छात्र श्यामू को विद्यालय बुलाकर सम्मानित किया। शिक्षक द्विजेंदु ने बताया कि श्यामू आर्य के साथ-साथ बीते वर्ष विद्यालय से उत्तीर्ण हुए तीन छात्रों का कक्षा नौ में चयन हुआ है। श्यामू की सफलता इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी विद्यार्थी अपनी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उनका चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है यह भी पढ़ें- Shravasti News: नवोदय विद्यालय में चयनित होकर श्यामू आर्य ने बढ़ाया विद्याल...