श्रावस्ती, जुलाई 27 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के कैसियर पुरवा, पूरे दीनानगढ़ गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव घर के पास धान की नर्सरी में संदिग्ध हालात में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्राम पंचायत दीनामगढ़ के कैसियर पुरवा की रहने वाली संगीत देवी, जो शिवपाल उर्फ पप्पू यादव की पत्नी थीं, 25 जुलाई 2026 की सुबह करीब साढ़े चार बजे लोटे में पानी और टॉर्च लेकर घर से खेत जाने के लिए निकली थीं। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।सोमवार, 27 जुलाई को घर के पास ही धान की नर्सरी में उनका शव मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही इकौना थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी ...