Shravasti News: डेढ़ माह के मासूम की मौत, परिजन का आरोप टीकाकरण के कारण हुई मौत
श्रावस्ती, अगस्त 20 -- Shravasti News: श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के लालपुर खदरा गांव में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे का एक दिन पहले ही टीकाकरण कराया गया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और रात में मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने टीकाकरण के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने को उसकी मौत से जोड़ते हुए स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, टीकाकरण और बच्चे की मौत के बीच वास्तविक संबंध है या नहीं यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है अब जांच के बाद ही मासूम की मौत की वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.