Shravasti News: डम्फर की चपेट में आई दो बाइकें, एक महिला की मौत, चार घायल
श्रावस्ती, नवम्बर 29 -- Shravasti News: रतनापुर/गिरंट बाजार , संवाददाता। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर शहतूत फार्म खनवापुर गांव के पास डम्फर को ओवरटेक करते समय दो बाइकें दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार देर शाम बदला चौराहा से दो बाइकों पर सवार पांच लोग घर जा रहे थे। आगे चल रहे डम्फर को ओवरटेक करते समय एक बाइक उसकी चपेट में आ गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बहराइच जिले के थाना रिसिया के निबिया हुसैनपुर निवासी मैना (35) पत्नी लल्लन की मौके पर मौत हो गई। वहीं एजाज (18) व जैद (16) पुत्रगण साबिर अली, बहराइच के थाना कैसरगंज के चुलुंभा निवासी प्रवीण कुमार विश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.