श्रावस्ती, जुलाई 10 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर गंगापुर के मजरा लक्ष्मणपुर में धान की रोपाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 माह के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को माखन लाल वर्मा अपने परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू होने पर उन्होंने अपने 11 माह के पुत्र संजय वर्मा को खेत के किनारे खड़े ट्रैक्टर के सामने पल्ली बिछाकर ढक दिया। कुछ देर बाद परिवार के किसी सदस्य ने अनजाने में ट्रैक्टर स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया जिससे ट्रैक्टर पल्ली पर चढ़ गया और लेटे हुए मासूम उसकी चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- Hathras News: बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौत हादसे क...