श्रावस्ती, नवम्बर 3 -- Shravasti News: श्रावस्ती। बाइक से जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीररूप से घायल हो गया। जबकि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया जहां इलाज किया जा रहा है। गिलौला थाने के पुरुषोत्तमपुर निवासी निशांत सिंह पुत्र विनय कुमार सिंह सोमवार देर शाम बाइक ने खरगौरा मोड़ से सेमरी रोड़ से होकर जा रहा था। रामगढ़ी गांव के पास सड़क पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार निशांत सिंह गंभीररूप से घायल हो गया। जबकि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...