श्रावस्ती, सितम्बर 1 -- Shravasti News: श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के कस्बा इकौना के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी 28 वर्षीय सलीम पुत्र समीउल्लाह की जहरीले सांप के काटने से हालत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार सोमवार रात सलीम इकौना बाईपास के पास सांप भगाने के लिए गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों की मदद से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। परिजन सोमवार रात निजी वाहन से सलीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। अस्पताल में युवक का दवा उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...