श्रावस्ती, जुलाई 25 -- Shravasti News: गिलौला,श्रावस्ती। श्रावस्ती के विकास क्षेत्र गिलौला के चेतिया मुरार से रायपुर बिलैला जाने वाली सड़क बदहाल स्थिति में होने के कारण क्षेत्रीय ग्रामीणों के लिए भारी परेशानी का कारण बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Deoria News: ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें गड्ढे में तब्दील, दे रहीं दर्दसड़क की स्थिति गिलौला-लक्ष्मण नगर मुख्य मार्ग से चेतिया गांव के बगल तक करीब एक किलोमीटर लंबी यह सड़क पिछले लगभग एक दशक से टूटी-फूटी पड़ी है लेकिन जिम्मेदारों द्वारा अब तक इसकी मरम्मत या निर्माण की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बरसात के दिनों में इस सड़क की स्थिति और भी भयावह हो जाती है। जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से पूरी सड़क तालाब का रूप ले लेती है जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खराब सड़क के...