श्रावस्ती, सितम्बर 25 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता। विकासखंड जमुनहा में खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सेवा सेतु अभियान के तहत एक विशाल और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। विशेष शिविर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कैंप में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग,पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, कृषि विभाग, गन्ना विकास विभाग, लघु सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, कौशल विकास विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, वन विभाग और विद्युत (बिजली) विभाग समेत कुल 19 प्रमुख सरकारी विभागों के स्टॉल एक ही परिसर में लगाए गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सरकारी योजनाओं की...