श्रावस्ती, जुलाई 31 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती में इकौना के मोहल्ला बेचूबाबा में जमीनी रंजिश में गुरुवार देर शाम पिता पुत्र ने दंपत्ति पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान दुकान में रक्खा सामान भी फेंक दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इकौना थाना अंतर्गत नगर के ही मोहल्ला बेचूबाबा निवासी शिवराम पुत्र रामफेरन उर्फ बाबादीन ढाबली रखकर जीविकोपार्जन करता है। उसका परिवार में ही स्वामी प्रसाद पुत्र दुर्गा प्रसाद से जमीनी रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर गुरुवार देर शाम दुकान पहुंचे स्वामी प्रसाद ने अपने पुत्र राजकुमार के साथ मिलकर दुकान में रखा सामान फेंकना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर शिवराम व उसकी पत्नी मनीषा पर लात, घूसा व डंडे से हमला कर दिया। इससे दंपत्ति के सिर व शरीर में गंभीर चोट आई। स्...