श्रावस्ती, जुलाई 25 -- Shravasti News: जमुनहा,गिरंट बाजार संवाददाता। जगपति धाम मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमाता भागवत कथा के दौरान शुक्रवार रात्रि को जगतजननी मां के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास ने मां के दिव्य अवतरण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब अधर्म और अत्याचार बढ़ता है तब-तब आदिशक्ति विभिन्न स्वरूपों में अवतरित होकर दुष्टों का संहार और धर्म की रक्षा करती हैं। उन्होंने कहा कि मां ने असुरों का संहार कर संसार को भयमुक्त किया तथा अपने भक्तों की रक्षा कर कृपा दृष्टि बनाए रखी। मां की आराधना करने वाले श्रद्धालुओं के सभी कष्ट दूर होते हैं और उनके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार होता है। कथा के दौरान मां के जन्म प्रसंग का श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पूरा मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठ...