श्रावस्ती, अक्टूबर 12 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। छत पर बैठी बालिका पर बंदर हमलावर हो गया। बंदर ने बालिका के हाथ में काट कर घायल कर दिया। परिजनों ने दौड़ कर बालिका को बचाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली भिनगा के ग्राम खरगौरा निवासी अनन्या (5) घर के छत पर बैठी थी। तभी छत पर बंदर आ गया। डर कर बालिका भागने लगी तो बंदर ने बालिका पर हमला कर दिया। बंदर ने बालिका के दाहिने हाथ में काट लिया। बालिका के चिल्लाने पर परिजन भी छत पर पहुंचे और बंदर को भगाया। बालिका के हाथ से खून बह रहा था। इस पर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने बालिका को परिजनों के साथ भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...