Shravasti News: चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार
श्रावस्ती, नवम्बर 6 -- Shravasti News: श्रावस्ती। सिरसिया थाने के भयापुरवा निवासी संगम यादव पुत्र दूबर प्रसाद ने कोतवाली भिनगा में तहरीर दी थी कि उसकी बाइक भिनगा बाजार से चोर उठा ले गए हैं। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके खोज बीन शुरू की तो पता चला कि रियाज अली पुत्र दिलशेर निवासी ग्राम रेहली बिशनपुर थाना कोतवाली भिनगा ने बाइक चुराई है। इस पर पुलिस ने जानकी नगर जाने वाले मार्ग के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.