श्रावस्ती, नवम्बर 2 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। सेवारत एवं सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निस्तारण की प्रक्रिया को सरल बनाने के बजाय जटिल किए जाने के विरोध में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने आवाज उठाई है। संगठन के अध्यक्ष गुरु नरायन पाठक एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। दिए गए ज्ञापन में कहा है कि 28 सितंबर 2026 को पेंशन सलाहकार समिति की बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नौ सितंबर को जारी शासनादेश से उत्पन्न कठिनाइयों पर चर्चा की गई थी। एसोसिएशन ने 26 सितंबर को समिति के अध्यक्ष के समक्ष पत्र प्रस्तुत कर चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को पूर्व की भांति ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार करने का अनुरोध...