श्रावस्ती, अगस्त 9 -- Shravasti News: श्रावस्ती। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के राजगढ़ गुलरिया निवासी श्याममनोहर (40) पुत्र रामपदारथ दवा लेने के लिए इकौना आए थे। लौटते समय वह पेटहारिया पुल के पास लघुशंका के लिए सड़क किनारे रुके थे। जब वह सड़क पार कर रहे थे, तभी कटरा की ओर से इकौना की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल श्याम मनोहर को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच के बाद लखनऊ में इलाज चल रहा था जहां से शनिवार को परिजन वापस घर लाए थे जहां रात में उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन नवीन मॉडर्न पुलिस थाना पर सूचना दी। मौके पर प...