श्रावस्ती, नवम्बर 22 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। सड़क हादसे में घायल 13 वर्षीय बालक की मदद कर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। जवानों ने तत्काल प्राथमिक उपचार कराकर बालक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। शनिवार शाम करीब 5:20 बजे वाहिनी मुख्यालय के गेट नंबर-3 के सामने बहराइच-भिनगा मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ठठिया निवासी विद्यराम का 13 वर्षीय पुत्र सुमित घायल हो गया।सूचना मिलते ही गेट पर तैनात मुख्य आरक्षी नसीम अहमद ने अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार और मुख्य आरक्षी कर्णाकर टी. तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल बालक को चिकित्सा कक्ष में पहुंचाया। वहां महिला कांस्टेबल मौसमी पॉल ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बेहतर इलाज ...