श्रावस्ती, अगस्त 8 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज इलाके में एक सप्ताह के भीतर चोरी की दो घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस चौकी नासिरगंज से कुछ ही दूरी पर शुक्रवार रात चोरों ने चौकीदार के घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

चोरी की पहली घटना नासिरगंज निवासी हसन मोहम्मद चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। पीड़ित के मुताबिक रात करीब 11 बजे घर का दरवाजा हल्का बंद था। सुबह करीब छह बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने तत्काल पति को इसकी जानकारी दी।

गायब हुआ सामान घर की तलाशी लेने पर चां...