श्रावस्ती, सितम्बर 12 -- Shravasti News: गिरंटबाजार,संवाददाता। विकास क्षेत्र जमुनहा के खांसाहबपुरवा गांव में सड़क सालों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। इसके कारण जलभराव व कीचड़ बना रहता है। लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। इससे परेशान होकर समाजसेवी ने खुद के पैसे से ईंट मंगवा कर खड़ंजा लगवा दिया। खांसाहबपुरवा के समाज सेवी शरीफ उर्फ शाहिद ने सड़क पर आम जनता व पढ़ने के लिए बच्चों को बरसात के दिनों में हो रही दिक्कत देखकर ईंट रोड़े मंगवाकर जलभराव की समस्या को दूर कर दिया। समाज सेवी शाहिद ने बताया कि जो काम ग्राम प्रधान को करना चाहिए वह हमें करना पड़ रहा है। क्योंकि हमारे गांव की सैकड़ों लोगों को इसी रास्ते से रोज सुबह शाम आना जाना रहता है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: नाली बनी, इंटरलॉकिंग नहीं लगा, बदहाल हुआ विधायक पुरवा का संपर्क मार्ग इसी तरह ...