Shravasti News: गौरव सिंह को मिली गिरंट थाने की कमान
श्रावस्ती, अक्टूबर 27 -- Shravasti News: श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी ने पुलिस विभाग में तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत गौरव सिंह को हरदत्तनगर गिरंट थाने की कमान सौंपी है जबकि गिरंट थाना प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय को एनएचटी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसी क्रम में निरीक्षक लाल साहब सिंह को एनएचटी से हटाकर प्रभारी अपराध प्रकोष्ठ के पद पर तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि सभी संबंधित निरीक्षकों ने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.