Shravasti News: गिरंट के जयलाल पुरवागांव में कीचड़ से परेशान हैं लोग
श्रावस्ती, अक्टूबर 1 -- Shravasti News: गिरंटबाजार। विकास खण्ड जमुनहा के ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट के मजरा जयलाल पुरवा गांव में सतगुर प्रसाद यादव के घर से मुन्ना लाल यादव के घर तक कीचड़ की भरमार है। इसके कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। शिक्षक मुन्ना लाल यादव ने बताया कि इस मोहल्ले की सड़क पर इंटर लाकिंग लगवाने की मांग कई बार की जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रास्ते में कीचड़ व घास फूस इतना जबरदस्त है कि मजबूरी वश सुबह शाम गिरंट बाजार जाने के लिए कीचड़ घास फूस के बीच चप्पल निकालकर आना जाना होता है। इसके चलते जहरीले जीव जंतुओं के काटने का भय और संक्रामक बीमारी होने खतरा बना रहता है। शिक्षक मुन्ना लाल यादव ने जनहित में जयलालपुरवा गांव में सतगुर प्रसाद यादव के घर से अपने घर तक इंटर लाकिंग सड़क बनवाने की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.