श्रावस्ती, अगस्त 27 -- Shravasti News: रतनापुर,संवाददाता। बारावफात के जुलूस में बुक की गई गिलौला की शुभम ब्लास्टर डीजे की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार करीब आठ से नौ लोग बाल-बाल बच गए। एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। गिरंट थाने के भटपुरवा गांव में आयोजित 12 रबीउल अव्वल के जुलूस के लिए गिलौला निवासी शुभम ब्लास्टर डीजे बुक किया गया था। जुलूस के बाद डीजे की गाड़ी सवारियों और सामान के साथ वापस लौट रही थी। इसी दौरान सोनवा थाने के नासिरगंज में गोपाल भट्ठा के सामने अचानक सड़क पर आए गधे को बचाने के प्रयास में चालक बड़कऊ ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद डीजे की गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय वाहन में चालक समेत करीब आठ से नौ लोग सवार थे। दुर्घटना में कमलेश पुत्र मंगरे को हल्की चोट लगी, जबकि अन्य सभी लोग सुरक...