Shravasti News: गड्ढों में तब्दील हुआ खड़ंजा मार्ग, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग
श्रावस्ती, सितम्बर 13 -- Shravasti News: श्रावस्ती। गिलौला ब्लॉक क्षेत्र के केशवापुर और पजावा गांव को जोड़ने वाला खड़ंजा मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों में जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक मार्ग पर पानी भरने से साइकिल और मोटरसाइकिल से निकलना मुश्किल हो गया है। कीचड़ के चलते दोपहिया वाहन फिसलने से लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान और विधायक से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में बनी नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से वे चोक हो गई हैं। नालियां घास-फूस और गंदगी से पटी पड़ी हैं। आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.