श्रावस्ती, अक्टूबर 26 -- Shravasti News: इकौना, श्रावस्ती थाना इकौना क्षेत्र ग्राम कोटवा निवासी 55 वर्षीय अश्वनी कुमार शुक्ला शनिवार रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इकौना-भिनगा मार्ग पर ग्राम अंधरपुरवा राप्ती पुल के पास हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।अश्वनी कुमार शुक्ला पुत्र राम धीरज शुक्ला शनिवार रात अपने घर कोटवा से बाइक लेकर इकौना बाजार आ रहे थे। इसी दौरान इकौना-भिनगा मार्ग पर राप्ती पुल पर पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Shravasti News: राप्ती पुल पर अनियंत्रित बाइक टकराई, अधेड़ घायल घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की...