श्रावस्ती, जुलाई 4 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता। जनपद के कस्बा बीरगंज बाजार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिला मंत्री संतोष कुमार उर्फ गुड्डू गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बाजार के चारों तरफ सड़कों की बदहाली ब्लॉक मुख्यालय एवं स्कूल के सामने जल भराव,काली माता मंदिर के समीप जल भराव और गंदगी को लेकर किया गया। इस दौरान उपस्थित समस्त व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए निर्णय लिया है कि यदि एक हफ्ते के अंदर सड़क मरम्मत नहीं हुआ तो ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संबंधित अधिकारी को सौंपा जाएगा। जिला मंत्री ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय के सामने बदहाल सड़क के चलते अस्पताल, प्राथमिक विद्यालय, एलबीएस इंटर कॉलेज, गौरव पब्लिक इंटर कॉलेज, ...