श्रावस्ती, नवम्बर 2 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। खलीलाबाद- बहराइच नई रेल लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत जिले के 12 गांवों के प्रभावित भू-स्वामियों से दावा और आपत्ति मांगी गई है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति ललित कुमार ने बताया कि प्रभावित भू-स्वामी पांच नवंबर को कलेक्ट्रेट भिनगा में उपस्थित होकर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के उप मुख्य अभियंता द्वारा प्रस्तावित नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाना है। इसके तहत तहसील जमुनहा के भीखमपुर दुलहिया और शाहपुर कठौतिया, तहसील इकौना के मझौवा सुमाल, सेमरी तरहर, गनेशपुर, खैराकलां, रमनगरा, किढ़ियौना और गिलौली तथा तहसील भिनगा के बहादुरपुर, राजापुर रानी एवं भिनगा देहात गांवों के ...