श्रावस्ती, अगस्त 24 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। सोनवा थाना क्षेत्र के जमुनी महोरी गांव में एक बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी की शिकायत की गई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि दवा-इलाज के लिए गए बुजुर्ग से केवाईसी कराने के नाम पर अंगूठा लगवाया गया और डेढ़ बीघा जमीन का बैनामा करा लिया गया। जमुनी महोरी निवासी जनकराज काफी अरसे से रामगढ़ी स्थित शिवालय पर पूजा पाठ करता था। एक पखवाड़ा पहले रामगढ़ी निवासी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने दवा इलाज के बहाने ले गया और केवाईसी कराने के लिए अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद डेढ़ बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बुजुर्ग के बैंक खाते में रकम डालने के बाद यूपीआई के माध्यम से पैसे निकाल लिए गए। खाते से रकम निकालने और कथित रूप से जमीन का बैनामा होने की जानकारी...