Shravasti News: किशोर लापता,राप्ती पुल के पास मिली स्कूटी,नदी में तलाश जारी
श्रावस्ती, अक्टूबर 14 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। घर से स्कूटी लेकर निकला किशोर लापता हो गया। जीपीएस लोकेशन के आधार पर उसकी स्कूटी भिनगा इकौना मार्ग पर अंधरपुरवा पुल के पास मिली। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करके राप्ती नदी में खोज शुरू कर दी है। कोतवाली भिनगा के सेमरी चौराहा निवासी अर्पित सिंह पुत्र दानवीर कर्ण सिंह उम्र 16 वर्ष मंगलवार शाम पांच बजे के बाद स्कूटी लेकर घर से निकला था। लेकिन काफी देर तक घर नहीं आया। इससे परिजन खोज करने लगे। स्कूटी में लगे जीपीएस लोकेशन के आधार पर करीब 10 किलोमीटर दूर अंधरपुरवा पुल पर पहुंचे तो स्कूटी खड़ी मिली। लेकिन अर्पित का पता नहीं चल सका। इससे इकौना थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके राप्ती नदी में सर्च आपरेशन शुरू कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.