श्रावस्ती, अगस्त 11 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। डीएम ने सूचना विभाग, जिला पूर्ति विभाग, केन्द्रीय अभिलेखागार एवं राजस्व अभिलेखागार, मालखाना, भू अभिलेख, नजारत, कौशल विकास मिशन, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, ई-गवर्नेंस सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पेयजल एवं पूरे कैम्पस आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि कार्यालय में साफ-सफाई प्रत्येक दशा में सुनिश्चित रखें। शासकीय कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न बरती जाए। कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना किसी सूचना के अपने कार...