श्रावस्ती, जुलाई 24 -- Shravasti News: रतनापुर,(श्रावस्ती) संवाददाता। श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के मोहरनिया निवासी एक युवक ने गुरुवार देर रात पारिवारिक कलह से तंग आकर पत्नी व मां-बाप को जमकर पीटा। बाद में युवक ने गैस सिलिंडर की पाइप खोलकर आग लगा दी। सिलिंडर फटने से पूरे घर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। मोहरानिया गांव निवासी 23 वर्षीय रंजीत कुमार का बुधवार की रात पत्नी सुमित्रा (21) से विवाद हुआ था। इससे नाराज रंजीत ने पत्नी की जमकर पिटाई की। परिजनों के समझाने के बाद भी जब वह न माना तो मां कोयला देवी ने 112 पर फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे शांतिभंग में पाबंद कर एसडीएम जमुनहा के समक्ष पेश किया गया । वहां से उसे मिली जमानत मिली और घर लौटा आया। यहां देर रात ...