Shravasti News: एनसीसी कैडेटों ने श्रावस्ती के बौद्ध स्थलों का किया शैक्षिक भ्रमण
श्रावस्ती, अक्टूबर 23 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। अशोक कुमार बनवारी लाल महाविद्यालय सिरसिया में संचालित 51 यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेटों ने जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख के विभिन्न जिलों से आए कैडेटों के साथ बौद्ध स्थली श्रावस्ती का शैक्षिक भ्रमण किया। सूबेदार नंद सिंह के नेतृत्व में कैडेट महामांकोल धम्मा लैंड पहुंचे, जहां डॉ. वांग कोड सिंधी पॉल के निर्देशन में सिटिंग, वॉकिंग और स्टैंडिंग मेडिटेशन कराया गया।डॉ. वांग कोड सिंधी पॉल ने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ध्यान से मन एकाग्र होता है। भगवान बुद्ध इस स्थान पर 25 वर्ष बिताए थे जिससे इस स्थान का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दौरान कैडेटों और शिक्षकों को कंबल वितरित किए गए तथा बरगद के पौधे भी प्रदान किए गए।सूबेदार नंद सिंह ने कहा कि भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.