Shravasti News: इकौना में 28 सितंबर को बाइक और 2 अक्टूबर को मशाल यात्रा
श्रावस्ती, सितम्बर 24 -- Shravasti News: श्रावस्ती। शहीद भगत सिंह और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को केंद्र में रखकर नशा मुक्ति जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 28 सितंबर को बाइक यात्रा और 2 अक्टूबर को मशाल यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों ने दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश देने की तैयारी की है। 28 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर बाइक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन, चरित्र निर्माण और देशसेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि और माल्यार्पण भी किया जाएगा। वहीं 2 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर मशाल यात्रा निकाली जाएगी।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.