Shravasti News: इंटरलॉकिंग न लगने से बदहाल है विधायक पुरवा का संपर्क मार्ग, स्कूली बच्चों को परेशानी
श्रावस्ती, सितम्बर 12 -- Shravasti News: जमुनहा, श्रावस्ती। विकास खंड जमुनहा की ग्राम पंचायत जमुनहा भवानियापुर के मजरा विधायक पुरवा (द्वारिकागाँव बाग) में विकास कार्य अधूरा होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में जोगी के घर से पिच रोड तक नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसके बाद मार्ग पर इंटरलॉकिंग नहीं लगाई गई। नाली पटने से गंदा पानी सड़क पर भरने लगा, जिससे मार्ग उबड़-खाबड़ और गड्ढायुक्त हो गया है। बरसात में जलभराव से आवागमन बाधित है। जलभराव से बचने के लिए मार्ग पर ईंटों के रोड़े डाले गए हैं, जिससे रास्ता और खतरनाक हो गया है। दोपहिया और पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी प्राथमिक विद्यालय विधायक पुरवा में पढ़ने वाले बच्चों को हो रही है। इसी बदहाल मार्ग से रोज स्कूल आना-जाना पड़ता है, कई बार ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.