श्रावस्ती, जुलाई 16 -- Shravasti News: गिलौला,श्रावस्ती। श्रावस्ती के विकासखंड गिलौला के ग्राम चेतिया मुरार का अत्यंत गरीब के राजकन, जयकरन, नंदलाल पुत्रगण सीताराम का परिवार अपना आशियाना बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। परिवार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वे वर्षों से सरयू नहर खंड पम्प की पटरी के किनारे कच्चे मकान में रह रहे हैं लेकिन अब नहर विभाग द्वारा जमीन खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है। परिवार का कहना है कि यदि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाया गया तो उनके सामने खुले आसमान के नीचे रहने की नौबत आ जाएगी। प्रार्थना पत्र के अनुसार परिवार के पास न तो कोई निजी भूमि है और न ही रहने के लिए दूसरा ठिकाना। परिवार पूरी तरह आर्थिक रूप से कमजोर है तथा मजदूरी करके किसी तरह जीवनयापन कर रहा है। ऐसे में मकान हटने की स्थ...