श्रावस्ती, अक्टूबर 30 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। कोतवाली भिनगा पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। चोरों के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई है। वहीं चोरों के पास से दो फर्जी रजिस्ट्रेशन पत्र भी बरामद किया गया है। कोतवाली भिनगा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गुरुवार की रात चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने बताया कि दो अंतर्जनपदीय चोर चोरी की बाइक लेकर आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने टण्डवा पुलिया के पास घेराबंदी कर दो अन्तर्जनपदीय शातिर चोर पकड़ा। जिसकी पहचान सुनील उर्फ छोटू पुत्र जगदेव वर्मा निवासी नासिरगंज थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती व भुरे पुत्र मुस्तकीम निवासी नासिरगंज थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- Shravasti News: अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटरसाइकिल...