नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Shivratri puja Upaay: सावन की शिवरात्रि मतलब भगवान शिव की पूदा का विशेष दिन। इस दिन जो भगवान शिव का रुद्राभिषेक करता है, उन्हें विभिन्न चीजें अर्पित करता है, उसे कई गुना फल मिलता है। सावन मास की शिवरात्रि को बहुत खास बताया गया है। इस दिन अगर आप धन लाभ से जुड़े कोई उपाय करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि शिवरात्रि पर अखंडित चावल शिवजी को अर्पित करने चाहिए, कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और लाभ मिलता है। यहां खंडित चावल का मतलब है कि जो टूटे हुएना हों। इसके अलावा शिवजी को कमल भी अर्पित करने चाहिए। शिवमहापुराण में लिखा है कि रुद्रप्रधान मन्त्र से पहले भगवान शिव की पूजा करें और भगवान् शिव के ऊपर बहुत सुन्दर वस्त्र चढ़ाएं और उसीपर चावल रखकर समर्पित करे, तो उत्तम है। इसके अलावा अगर आप जूही के फूलों को भगव...