नई दिल्ली, फरवरी 6 -- महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में बेहद धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगा। लेकिन महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि मनाई जाती है, जो पूरे 9 दिनों तक चलता है और 10वें दिन महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस शिव नवरात्रि की शुरुआत आज यानी 6 फरवरी से हो गयी है। महाकाल का विवाह उत्सवबता दें कि यहां शिव नवरात्रि को बाबा महाकाल के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान रोजाना बाबा महाकाल का दूल्हे के रूप में शृंगार किया जाता है। यह अनूठी परंपरा पूरे भारत में सिर्फ उज्जैन महाकाल मंदिर में ही मनाई जाती है। शिव नवरात्रि के दौरान नौ दिनों में मंदिर में प्रतिदिन विशेष पूजा, शृंगार और धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। बताते चलें कि शिव नवरात्रि के दि...