नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Bhagwan shiv aur mata parvati pariksha kahani: सावन माह में भगवान शिव की आराधना करने के साथ कथा सुनने का भी महत्व है। शिव पुराण में भगवान शिव से जुड़े कई प्रसंग वर्णित हैं। इसमें भगवान शिव के अवतारों और वरदान से जुड़ी कथाएं भी वर्णित हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर क्यों भगवान शिव ने मगरमच्छ का रूप धारण कर माता पार्वती की परीक्षा ली थी। पढ़ें यहां कथा। शिव पुराण में वर्णित एक प्रसंग के अनुसार, माता पार्वती भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठिन तप कर रही थीं। उनके तप को देखकर देवी-देवताओं ने भगवान शिव से माता पार्वती की मनोकामना पूर्ण करने का आग्रह किया। भगवान शिव ने माता पार्वती की परीक्षा लेने के लिए सप्तर्षियों को भेजा। सप्तर्षियों ने माता पार्वती को भगवान शिव के कई अवगुण गिनाएं लेकिन उन्हें भोलेनाथ के अलाव...