नई दिल्ली, मार्च 6 -- चैत्र माह की शुरुआत होली के साथ होती है। इस साल होली का पर्व 4 मार्च को मनाया गया था। इसके पांचवें दिन रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है और 8वें दिन शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इसे बसोड़ा या बसौड़ा के नाम से भी जाना है। इसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है। इस दिन व्रत रखा जाता है। यह दिन मां शीतला को समर्पित है और उनकी पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां शीतला की पूजा अर्चना करने से रोग-कष्ट दूर होते हैं और अच्छे स्वास्थ्य के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। इस साल शीतला अष्टमी 11 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ उपाय करने से कई तरह की समस्याएं खत्म होती है। चलिए जानते हैं कि शीतला अष्टमी पर क्या उपाय करने चाहिए। मां शीतला की पूजा से लाभधार्मिक मान्यता है कि शीतला माता को रोग-...