नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- जिंदगी, हंसी, खुशी, गम, इश्क, मोहब्बत...कैसी भी फीलिंग्स हों शायरी हर मौके पर आपका हाल-ए-दिल बयां कर देती हैं। आप शायरी के जरिए क्या लिख रहे हैं या कौन से अल्फाज चुन रहे हैं, इससे सामने वाला समझ लेता है कि आखिर माजरा क्या है। अगर आप अपनी जिंदगी के ऐसे मोड़ पर आकर ठहर गए हैं, जहां से आगे का रास्ता समझ नहीं आ रहा और पीछे आप जा नहीं सकते, तो अपने इस दर्द को शायरी के जरिए बयां करें। हम आपके लिए जिंदगी से जुड़ी कुछ बेहतरीन शायरियां लेकर आए हैं, जो आपकी भावनाओं को समझाते हुए दर्द बयां करेंगी। चलिए फिर यहां पढ़ें दिल छू लेने वाली जिंदगी से जुड़ी शायरियां-जिंदगी से जुड़ी 25+ नई शायरियां- (-) बड़े ही अजीब हैं ये जिन्दगी के रास्ते, अनजाने मोड़ पर कुछ लोग अपने बन जाते हैं, मिलने की खुशी दें या न दें मगर बिछड़ने का गम जरूर दे ...