नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Shayari in Hindi: प्यार-तकरार बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच चलती रहती है। रूठना-मनाना भी आम बात है लेकिन अगर बॉयफ्रेंड ज्यादा गुस्सा हो गया है, तो उसे खास तरीके से मनाने की कोशिश कर सकती हैं। उन्हें कुछ खूबसूरत शायरियां भेजकर अपने दुखी दिल का हाल बताइये और ये पढ़ते ही उनके चेहरे पर मुस्कान भी आ जाएगी और गुस्सा भी छूमंतर हो जाएगा। हम यहां 15 नई शायरियां शेयर कर रहे हैं, जिसका हर शब्द उनके दिल को छू जाएगा। तो फिर देर किस बात की बस अपने शोना, बेबी, बाबू, बेब को ये लिखकर भेज दीजिए। रूठे बॉयफ्रेंड को मनाने के लिए 15 नई शायरियां- 1) यह तो मालूम नहीं तुम मुझसे कितना प्यार करते हो, बस पता सिर्फ इतना है की तुम्हारे बिना जी नहीं सकती। 2) प्यार तो बहुत किया तुमसे पर तुम्हे परवाह कहा मंजिल की तलाश थी हमें पर ये तुम्हें पता कहा। ...