नई दिल्ली, मई 11 -- हताशा हमारी जिंदगी का खास हिस्सा है। कोई काम नहीं बना, परीक्षा में फेल हो गए, मनपसंद सैलरी हाईक नहीं मिली- किसी भी तरह से आप दुखी, उदास या हताश होकर बैठ सकते हो। कई बार हार मान लेने और सबकुछ छोड़ देने का मन भी करता है लेकिन अगर ऐसे में आप पीछे हट जाएंगे तो मलाल जिंदगी भर बना रहेगा। जब भी आप हताश हो या हार मानने के ख्याल मन में आए तो सोच लीजिएगा कि ये सफर शुरू क्यों हुआ था और कुछ मोटिवेशनल शायरियों को पढ़ लीजिएगा। इन्हें पढ़ने से आपके दिल-दिमाग में जोश भर जाएगा और आप नए सिरे से कोशिश करने की शुरुआत करेंगे। 20 मोटिवेशनल शायरियां- 1- हर मुश्किल आसान हो जाती है,जब इरादों में जान होती है। 2- गिर कर भी जो उठ जाता है, वही असली विजेता कहलाता है। 3- सफलता उन्हीं को मिलती है,जिनकी कोशिश कभी रुकती नहीं। 4- अपने लक्ष्य के लिए जोशी...