नई दिल्ली, अगस्त 20 -- बारिश का सीजन है और ऐसे में बूंदें जब चेहरे को छूती है तो यादों की लहर में काफी कुछ दौड़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो हम आपके लिए कुछ दिल छू लेने वाली शायरियां लेकर आए हैं। अगर आपको भी बारिश में किसी खास की याद सताती है, तो दिल को सुकून देने के लिए ये शायरियां पढ़ें। इन्हें पढ़कर आपको अच्छा लगेगा और आप किसी खास के साथ शेयर भी कर सकते हैं। 1. काश इस बारिश में कोई पैगाम आए, जिसे भूलना चाहा, वही फिर याद आए।' 2. एक कप चाय, खिड़की पर बारिश और तेरा ख्याल, बस इन्हीं चीजों ने कर रखा है दिल को बेहाल। 3. बारिश रुकेगी तो शायद ये सिलसिला भी थमे, पर तेरी यादों का मौसम कहां थमे। 4. तू पास नहीं, फिर भी पास लगता है, बारिश में तेरा एहसास खास लगता है। 5. कुछ यादें बारिश जैसी होती हैं, बरसती हैं तो आंखें भी नम होती हैं।...