नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- पति के जन्मदिन को खास बनाना है तो केवल केक कटिंग और सेलिब्रेशन काफी नहीं होगा। हसबैंड के साथ रिश्ते को दिल की गहराई से निभाना है तो दिल की गहराई में उतरकर ही विश भी करें। इन हार्ट टचिंग शायरियों को कार्ड पर लिखें या मैसेज भेजकर दिल से पति को बर्थडे की शुभकामनाएं भेजें। 1- मेरे प्यारे पति, तुम्हारे साथ बिताए हर पल मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल हैं। तुम्हारी मुस्कान ही मेरी दुनिया को रोशन करती है, तुम्हारे साथ जीवन का हर दिन एक नई खुशियों की शुरुआत होती है।Happy Birthday My Love! 2- जब भी तुम मेरे पास होते हो, मेरी दुनिया पूरी सी लगती है, और जब तुम दूर होते हो, तो यह अधूरी सी लगती है। तुम्हारी खुशियों की दुआ करती हूं, तुम्हारा प्यार ही मेरी ताकत है। जन्मदिन मुबारक हो पतिदेव! 3- तुम मेरी जिंदगी के सबसे खास इंसान हो,...