नई दिल्ली, जुलाई 15 -- रिश्तों में छोटी-छोटी नाराजगी होना बिल्कुल नॉर्मल है। कई बार गुस्सा ज्यादा देर तक इसलिए बना रहता है क्योंकि कोई भी पहले अपनी बात प्यार से कहने की पहल नहीं करता। ऐसे समय में दिल से निकले कुछ सच्चे शब्द दूरियों को कम कर सकते हैं। अगर आपके पति किसी बात से नाराज हैं और आप बिना बहस किए उन्हें मनाना चाहती हैं, तो एक प्यारी शायरी अच्छा माध्यम बन सकती है। यह सामने वाले को यह एहसास दिलाती है कि रिश्ता आपके लिए कितना खास है। यहां दी गई शायरियां प्यार, अपनापन और माफी के भाव से भरी हैं, जिन्हें आप संदेश के रूप में भेज सकती हैं या सीधे भी सुना सकती हैं। 1. तुम्हारी खामोशी भी मुझसे बातें करती है, बस एक मुस्कान दे दो, मेरी दुनिया संवरती है। 2. नाराजगी अगर है तो कह भी दो, खामोशी से दिल को यूं सजा मत दो। यह भी पढ़ें- बजरंगबली के भक्...