नई दिल्ली, मई 13 -- अगर आप अपनी प्रेमिका से दिल की बात कहना चाहते हैं, लेकिन शब्द नहीं मिल रहे, तो शायरी आपके जज्बात बयां करने का सबसे खूबसूरत तरीका हो सकती है। प्यार भरी शायरियां ना सिर्फ दिल को छूती हैं, बल्कि रिश्ते में रोमांस भी बढ़ा देती हैं। ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड को ये 20 रोमांटिक शायरियां भेजकर अपने प्यार का एहसास खास अंदाज में करा सकते हैं। 1- तुम हकीकत नही हो हसरत हो, जो मिले ख्वाब में वही दौलत हो, किस लिए देखती हो आइना, तुम तो खुदा से भी ज्यादा खूबसूरत हो। 2- हमें लिखनी है उन पर एक पूरी किताब... उनकी तारीफे चंद लफ़्ज़ों में हमसे बयां नहीं होंगी। 3- महंगी है तू कोहिनूर से भी , खूबसूरत हैं तू हूर से भी , दूर से दिखते हैं चांद में दाग मगर , बेदाग है तू दूर से भी। 4- समझ में आया लोग चांद को खूबसूरत क्यों कहते हैं शायद मेरी तरह ...