नई दिल्ली, अगस्त 6 -- आपस में प्यार बनाए रखने के लिए एहसास के साथ शब्दों का भी खास रोल होता है। अपने पार्टनर से दिल की बातें करना चाहते हैं लेकिन आपको शब्द नहीं मिल रहे हैं, तो हम आपके कुछ खूबसूरत शायरियां लेकर आए हैं। इन्हें आप अपने पति या बॉयफ्रेंड या फिर गर्लफ्रेंड या पत्नी को भेज दीजिए। आपके दिल की बात बिना कहे उन तक पहुंच जाएगी और उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान भी आ जाएगी। 1. तेरी एक मुस्कान ही मेरी दुनिया है, बाकी सब तो बस बहाना है। 2. मैं तुझसे इश्क कर बैठा हूं, अब तेरे बिना कुछ अच्छा नहीं लगता। 3. बेहतर नहीं बेहतरीन हो तुम, मेरे दिल के बहुत करीब हो तुम 4. ये मेरा इश्क औरों जैसा नहीं, अकेले रहेंगे पर तेरे ही रहेंगे। 5. बहुत खूबसूरत वो रातें होती है, जब तुमसे दिल की बातें होती है 6. दुनिया को खुशी चाहिए, और मुझे हर खुशी में तुम। 7....