नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- घर से दूर जाकर रहना आसान नहीं होता है। लेकिन अगर आपका कोई खास आपसे प्यार से बात कर ले तो हर काम आसान बन जाता है। प्यार जताने के कई तरीके हैं, लेकिन नए जमाने में लोग व्हॉट्सएप पर मैसेज और स्टेटस लगाकर कई बार प्यार जताते हैं। अगर आपके हसबैंड काम के सिलसिले में शहर से कहीं बाहर गए हैं और आप उन्हें प्यार या याद वाली शायरियां भेजना चाहती हैं तो यहां से चुनिए कुछ बेहतरीन शायरियां। यह भी पढ़ें- हैपी मॉर्निंग के लिए अपनों को भेजना है संदेश, चुनिए बेस्ट शायरी मैसेज 1) हिम्मत मत हारना, मंज़िल करीब है, तुम जैसा हमसफर मिलना मेरा नसीब है। 2) तुम्हारी मुस्कुराहट ही मेरी ताकत है, अपना ख्याल रखना, यही मेरी इबादत है। 3) कामयाबी तुम्हारे कदम चूमे हर कदम पर, मेरा प्यार बना रहे तुम पर उम्र भर। 4) सितारों की तरह चमकते रहो तुम, फूलों की...